फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंदिरों की साफ-सफाई कर गाए भजन

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के मंदिर में साफ सफाई करते लोग । स्रोत - स्वयं
विज्ञापन
पीलीभीत। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मकर संक्रांति वाले दिन से मंदिरों में भजन-कीर्तन शुरू कर दिए गए। जिले में रविवार को मंदिरों की साफ सफाई की गई इसके बाद भजन हुए।
विज्ञापन


बीसलपुर। लखीमपुर की प्रयास संस्था के कलाकारों ने रविवार को नगर के गुलेश्वरनाथ मंदिर, गांव बसारा के बावली मंंदिर और गांव हाफिजनगर के शिव मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सिलसिले में भजन गाए।
कलाकारों में महेंद्र कुमार, अशोक गोस्वामी, प्रकाश श्रीवास्तव, नीरज कुमार और राजपाल शामिल रहे। इस दौरान संस्था अध्यक्ष आनंद अग्निहोत्री, टीम प्रभारी महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूरनपुर। गांव मनहरिया के दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख के प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में साफ-सफाई की। इसके बाद यहां भजन-कीर्तन हुआ। ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र सिंह, कामता प्रसाद, अर्जित कुमार, आशीष दीक्षित, सोनू, अचल मोहन पांडेय, अचलेंद्र मिश्र, अरविंद कुमार वर्मा, रामपाल कश्यप, देवी दयाल चौहान आदि मौजूद रहे।

पूरनपुर क्षेत्र के मंदिर में साफ सफाई करते लोग । स्रोत - स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें