फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा में संदेश, शिवांक व आद्या अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संस्कृत सामान्य ज्ञान में संदेश, गीत में शिवांक और गद्य वाॅचन में आद्या ने बाजी मारी।
विज्ञापन

रामा इंटर काॅलेज में हुई संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संदेश, प्रांजल और शिवम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।संस्कृत गीत प्रतियोगिता में शिवांक पांडेय, शिवांगी पांड्या और अक्षमा गंगवार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। संस्कृत गद्य वाॅचन प्रतियोगिता में क्रमशः आद्या गुप्ता, अनुराधा और दिव्यांशी रावत ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुग्धेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र बांटे। रामा काॅलेज के संस्कृत के पूर्व प्रवक्ता तोताराम गंगवार ने संस्कृत भाषा पर विचार व्यक्त किए। बैकुंठधाम बरेली के शास्त्री जयदेव महाराज ने संस्कृत के साथ साथ सनातन धर्म के बारे में विद्यार्थियों को बताया।
विज्ञापन

अध्यक्षता रामा काॅलेज के प्रधानाचार्य डॉ सुरेन्द्र कुमार गंगवार ने की। संयोजक विश्राम सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम बाजपेई, सुनील, ऋतु, मनीषा सक्सेना, अनुपम गंगवार, सीमा, संजय पांडे आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें