फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशमिश और सरसों के तेल के लिए नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के परिवर्तन दल ने शहर के मुख्य बाजार में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसमें मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने पुराना गल्ला मंडी और किराना बाजार का भ्रमण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान संदेह के आधार पर आदर्श किराना स्टोर से किशमिश और यश इंटरप्राइजेज से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य राम अवतार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य विशेष विश्लेषक को नमूने प्रेषित किए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर अमल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें