फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पनीर, बेसन और सरसों के तेल के लिए नमूने

Wed, 02 Aug 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पनीर का नमूना लेती टीम । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अभियान चला रहा है। इसके तहत टीम ने मंगलवार को शहर में छापा मारकर पनीर, बेसन और सरसों के तेल के नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में आनंद स्वरूप एवं प्रेम कुमार यादव ने सबसे पहले स्टेशन रोड स्थित हंगरी प्वाइंट पर जांच पड़ताल की। संचालक मंजोत सिंह से जानकारी करने के बाद वहां से पनीर का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने शहर के मोहल्ला पूरनमल में अरविंद कुमार के सुमंगलम ट्रेडर्स से साबुत अजवाइन का नमूना जांच के लिए लिया।
बरेली गेट पर स्थित मैसर्स कांति राम बनारसीदास के यहां से बिक्री के लिए रखे बेसन का नमूना जांच के लिए लिया है। सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें