पीलीभीत। मैलानी रेलखंड पर माला जंगल से गुजर रही ट्रेन से वन्यजीवों को खाना फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथियों को देखकर चलती ट्रेन से समोसे फेंकता नजर आ रहा है। खाने को लपकने के लिए बंदर ट्रेन के पीछे दौड़ते दिखाई दिए। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वन्यजीव घायल नहीं हुआ। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि वनक्षेत्र से गुजरते समय वन्यजीवों को खाना या कचरा फेंकना अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर जुर्माने के साथ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद