फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस : 52 शिकायतें आईं, मौके पर सिर्फ पांच ही निपटीं

विज्ञापन
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्यायें सुनते डीएम संजय कुमार सिह । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में सदर तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग विभागों की 52 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम ने मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण कराया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
विज्ञापन

डीएम संजय सिंह ने कहा कि अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता की शिकायतों के निस्तारण के लिए मौका मुआयना करें। शिकायतकर्ता सहित दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। समाधान दिवस में तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

कलीनगर। तहसील में एसडीएम आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में छह शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। दो शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व टीम को मौके पर जाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार अक्षय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बीसलपुर। एडीएम रितू पूनिया की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 24 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से केवल चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। अपर जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। संचालन उपजिलाधिकारी महीपाल सिंह ने किया।


सात बार कर चुके हैं शिकायत, नतीजा सिफर
बीसलपुर। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा के जितेंद्र मोहन पांडेय ने समाधान दिवस में बताया कि उन्होंने अपने घर के सामने ग्राम पंचायत की ओर से जानबूझकर छोड़ी गई 20 मीटर सड़क का अब तक निर्माण न कराए जाने के मामले की जांच कराने के लिए सात नवंबर को खंड विकास अधिकारी से शिकायत की थी। नौ नवंबर को मुख्य विकास अधिकारी, 18 नवंबर को उपजिलाधिकारी, दो दिसंबर को जिलाधिकारी, 12 दिसंबर को पुन: उपजिलाधिकारी और दो जनवरी को पंचायत विभाग के सहायक अधिकारी से लिखित शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी से शिकायत की। संवाद





जमीन से दबंगों का कब्जा हटवाने के लिए 44 साल से लगा रहे चक्कर

बीसलपुर। क्षेत्र के ग्राम पतरासा निवासी नोखेलाल ने बताया कि उनकी सात बीघा जमीन पर गांव के ही तीन दबंगों ने वर्ष 1979 से कब्जा कर रखा है। वह इस मामले की लिखित शिकायत विधायक, सांसद, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिलाधिकारी, सहायक मंडल आयुक्त, मंडल आयुक्त, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया।

क्षेत्र के ग्राम पतरासा निवासी नोखेलाल ने बताया कि उनकी सात बीघा जमीन पर गांव के ही तीन दबंगों ने वर्ष 1979 से कब्जा कर रखा है। वह इस मामले की लिखित शिकायत विधायक, सांसद, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिलाधिकारी, सहायक मंडल आयुक्त, मंडल आयुक्त, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री से कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। उन्होंने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया। संवाद

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर समस्यायें सुनते डीएम संजय कुमार सिह । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें