फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ड्यूटी न करने पर वेतन रोका, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन न करने के मामले में बरखेड़ा ब्लॉक के शिक्षक आदित्य कुमार का वेतन रोक दिया गया है। शिक्षक ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर पत्र और वेतन रुकने का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने सहायक अध्यापक के रूप में नियुक्ति ली थी, न कि सर्वेयर के तौर पर। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ऐसे अधिकारी गरीब बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे सकते। मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि संबंधित शिक्षक द्वारा बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन नहीं की गई थी। इस कारण उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और फिलहाल वेतन रोका गया है। नोटिस के जवाब के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें