पीलीभीत। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर ईद से पहले वेतन दिए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा और जिला मंत्री मोहम्मद अकरम ने बीएसए को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शिक्षकों के वेतन से काटे जाने वाले फंड का कोई हिसाब-किताब नहीं है। न ही लेजर मेंटेन है। मांग की गई कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को शिक्षकों को वेतन दिया जाए तो भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय सुबह साढ़े सात से 12:30 किया जाए। प्रत्येक माह में आश्वासन देने के बाद भी पांच तारीख के बाद वेतन मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने बताया की इस संबंध में कई बार अधिकारियों से वार्ता भी की गई है। संवाद