पीलीभीत। पांचवें वित्त एवं 15 वें वित्त में मिलने वाली धनराशि को कार्य योजनाओं पर खर्च न करने वाले जिले के 31 ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिवों) का वेतन रोक दिया गया है।
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि पंचायत सचिवों को लगातार निर्देश देने के बाद भी खराब प्रदर्शन रहा। ऐसे में सचिव राजा तोमर, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सचिन कुमार, आरुषि कुमार, प्रकाश राम आर्य, राम प्रकाश, वीरेंद्र कुमार, हरि सिंह गंगवार, केपी सिंह, मोहम्मद इबरार, नूरुद्दीन, वसीम अहमद, प्रेम शंकर, अवनीश कुमार, सुबोध कुमार, अतुल कुमार, राहुल पुष्कर, ओम प्रकाश, मंजुल मिश्रा, मोहम्मद रिजवान, सुरेश चंद्र वर्मा, जाकिर अली, मुकेश सिंह राना, राकेश कुमार शर्मा, रोशनी वर्मा, राजकुमार, अनिल कुमार, पंकज कुमार आर्य और अखिलेश कुमार गुप्ता का अक्तूबर महीने का वेतन रोक दिया गया है। संवाद