बीसलपुर। जानकी रतन मंदिर में शनिवार की शाम बालाजी का दरबार सजाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बालाजी की पूजा-अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह-तरह की मनौतियां मानी। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सारा कार्यक्रम मंदिर के महंत लखनलाल मिश्रा के निर्देशन में हुआ। आयोजन समिति के प्रांजल मिश्रा ने आगंतुकों का आभार जताया। संवाद