फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई साईं बाबा की पालकी यात्रा

Tue, 29 Sep 2026 02:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर में सोमवार को साईं बाबा की पालकी यात्रा आकर्षक झांकियां के साथ निकाली गई। मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित साईं शिरडी रक्षा धाम से दोपहर शुरू हुई यात्रा में सबसे आगे चल रही पालकी में साईं बाबा की प्रतिमा आकर्षक ढंग से सजाई गई। साथ ही भगवान शिव, गणेश, राधा- कृष्ण, साईं बाबा, वृंदावन और दुर्गा देवी की झांकियां आकर्षक ढंग से सजाई गईं। कुछ कलाकार यात्रा के साथ नृत्य करते हुए चले रहे थे। बैंड बाजा के साथ निकाली गई यात्रा का श्रद्धालुओं ने रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा आयोजक अमन जायसवाल के निर्देशन में निकाली गई। प्रमुख मार्गो से गुजरने के बाद यात्रा शाम को रक्षा धाम में ही वापस लौटकर समाप्त हो गई। सुरक्षा के लिहाज से यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल रहा। रक्षा धाम के प्रबंधक देवेंद्र शर्मा ने सहयोगियों का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें