पीलीभीत। सहेली सहयोग फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आए मरीजों का चिकित्सकों की टीम ने चेकअप कर दवाएं दी। सीएमओ डाॅ. आलोक कुमार की मौजूदगी में लगे शिविर में खून की जांच की गई। मनोवैज्ञानिक सलाह भी दी गई। कार्यक्रम में डाॅ. एसके अग्रवाल, डाॅ. विद्या गोखले, डॉ. रश्मि चौधरी, वीके अग्रवाल, ऋतु अग्रवाल, आशा सिंह, इति अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, पूनम चंद्रा, नीता मोदी एवं कार्तिक भसीन ने सहयोग किया। संवाद