फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित यात्रा करने के दिए टिप्स

Thu, 02 Jul 2015 11:46 PM IST
मझोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से दुर्घटना रहित दिवस पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित यात्रा करने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

 चौकी इंचार्ज इंद्रजीत भदौरिया के नेतृत्व में टनकपुर-पीलीभीत मार्ग पर आने जाने वाले दोपहिया वाहनो को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को  सीट बेल्ट का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। बाजार में मार्ग के किनारे खड़े वाहन स्वामियों को मार्ग किनारे वाहन न खड़ा करने के निर्देश दिए गए। बताया कि मार्ग किनारे वाहन खड़े होने से अकसर दुघर्टनाओं की संभावना बढ़ जाती है। अभियान के दौरान नगरपंचायत अध्यक्ष अजय गोयल, भाजपा नगराध्यक्ष दीपक जिंदल, सलीम ईदरीसी, पंकज शर्मा, लियाकत सलमानी, तेजप्रकाश शर्मा, वाहिद खां, व्यापार मंडल नगराध्यक्ष अशोक गर्ग, राकेश गर्ग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें