फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: साधु-संतों ने ठुकराया तहसीलदार का प्रस्ताव, धरना जारी

Wed, 27 Sep 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
धरने पर बैठे सांधु संतो से वार्ता करते तहसीलदार । स्रोत - ग्रामीण
विज्ञापन
बिलसंडा। तालाब का पट्टा निरस्त करने की मांग को लेकर छठे दिन भी साधु-संतों का धरना जारी रहा। मंगलवार को तहसीलदार ने धरनास्थल पर पहुंचकर वार्ता की। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि साधु-संत पहले आंदोलन खत्म कर दें, इसके बाद पट्टा निरस्त करा दिया जाएगा। इसे संतों ने ठुकरा दिया।
विज्ञापन

गांव दियूरिया खुर्द में तालाब का पट्टा निरस्त करने के लिए मंगलवार को भी साधु-संतों का धरना जारी रहा। धरना समाप्त कराने के लिए विधायक विवेक वर्मा, एसडीएम सचिन राजपूत के बाद मंगलवार को तहसीलदार कर्म सिंह पहुंचे, लेकिन संत अपनी मांग पर अडिग रहे। उनका कहना है कि तालाब में मछली पालन और बिक्री बंद कराई जाए। पट्टा निरस्त कर तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जाए। इसके बाद ही धरना समाप्त होगा। तहसीलदार से वार्ता के बाद भी कोई हल नहीं निकल सका। पट्टा निरस्त न होने पर पांच अक्तूबर को संत हनुमान दास समाधि लेने के अपने फैसले पर अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें