विद्यालय में दूसरे दिन हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ सीओ खटीमा जेके जोशी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। दो सौ मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग ग्रुप सी की में जुबैर अली, प्रवजोत सिंह, समीर मंडल, जूनियर बालिका वर्ग ग्रुप बी में हरमीत कौर, हर्षप्रीत कौर, कनिका पाठक, जूनियर बालक वर्ग ग्रुप बी में में हरसिमर सिंह, जसविंदर सिंह, हरमन सिंह, जूनियर बालक वर्ग ग्रुप ए में विनय सिंह, नवल, जूनियर बालिका वर्ग ग्रुप ए में सुखमन कौर, किरनप्रीत कौर, शेपर, सीनियर बालक वर्ग के ग्रुप डी में मिलनदीप सिंह, गुरशरन सिंह, ओमकार सिंह, 400 मीटर जूनियर बालिका वर्ग के ग्रुप सी में गगनप्रीत कौर, तशनप्रीत कौर, किरनदीप कौर, जूनियर बालक वर्ग के ग्रुप बी में तीरथपाल सिंह, परमजोत सिंह, युवराज सिंह ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें बालिका वर्ग में गगनप्रीत कौर, बालक वर्ग में जावेद व जुबैर ने संयुक्त रूप से चैंपियनशिप जीती। प्रबंधक जगजीत सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य एनसी पाठक ने आभार जताया। इस मौके पर प्रशासक राजेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, डॉ. डोरीलाल, कोच अमर सिंह समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।