फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छठे दिन रुक्मणि विवाह का किया गया बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गौरीशंकर मंदिर में चले रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उद्धव चरित्र, रासलीला का बखान किया गया। कथा सुनने के दौरान भक्त भाव विभोर हो गए और भगवान की भक्ति में लीन हो गए।
विज्ञापन

कथावाचक कार्णि स्वामी श्री विश्व चैतन्य जी महाराज ने कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने महारास का आयोजन किया।
इसके लिए शरद पूर्णिमा की रात को यमुना तट पर गोपियों को मिलने के लिए कहा गया। सभी गोपियां सज धज कर नियत समय पर यमुना तट पर पहुंच गईं। रुकमणि ने जब देवऋषि नारद के मुख से श्रीकृष्ण के रूप सौंदर्य एवं गुणों की प्रशंसा सुनी, तो उन्होंने मन ही मन श्रीकृष्ण से विवाह करने का निश्चय कर लिया।
विज्ञापन

रुकमणि का बड़ा भाई रुकमी श्रीकृष्ण से शत्रुता रखता था और अपनी बहिन का विवाह शिशुपाल से कराना चाहता था। यहीं वही कथा का विराम दिया गया। इस मौके पर राकेश नकटा, नीरू, शक्ति, राधिका अग्रवाल, मोनू, मनीषा, इति गोयल,पारुल अग्रवाल, चांदनी अग्रवाल, निधि अग्रवाल, शुचि अग्रवाल, विदित अग्रवाल, डॉक्टर वरुण कपूर, गुड्डू गोयल, श्याम गोयल, पदम् गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें