फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हादसे के बाद हरिद्वार हाईवे पर हंगामा... लगा जाम

विज्ञापन
जहानाबाद के निसरा बरातबोझ के समीप दुर्धटना के बाद घटना स्थल जानकारी करते डीएम व एसपी । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत / जहानाबाद। डंपर की चपेट में आकर दो बाइक सवार दंपती समेत पांच लोगों की मौत की जानकारी पाकर हरिद्वार हाईवे पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। हंगामा किया और जाम लगा दिया। नाराज ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। डीएम-एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। ऐसे में आधे घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर पांच लोगों की मौत की जानकारी पाकर पहुंचे काफी संख्या में ग्रामीण डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा करने लगे। हाईवे पर जाम भी लगा दिया।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस, सीओ सदर पहुंचे। थोड़ी देर बाद डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अविनाश पांडेय भी घटनास्थल पहुंच गए। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान डंपर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

आधा घंटा समझाने के बाद डीएम व एसपी के आश्वासन पर लोग माने और जाम खुल सका। बाद में डीएम-एसपी जिला अस्पताल भी पहुंचे। परिजनों को ढाढ़स बंधाया। डीएम ने सीएमओ को सभी शवों का तत्काल पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए।
-
ईद की खुशियों पर ग्रहण, तीन गांवों में मातम
हादसे का पता चला तो जहानाबाद के विलाई पसियापुर, परेवा वैश्य और अडौली ग्रामों में ईद की खुशियां मातम में बदल गईं। गांवों में सन्नाटा पसर गया। लोग, घटनास्थल और बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। बता दें कि आकिब ग्राम विलाई पसियापुर, साहिब और अरबाज परेवा वैश्य तो ओवैस और उनकी पत्नी शाकिरा बेगम ग्राम अडोली के रहने वाले थे।
-
एआरटीओ ने भी किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी लगने के बाद एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की वजह जानने के लिए जांच की। सामने आया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे तो डंपर की रफ्तार भी काफी तेज थी।
-
घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। नाराज लोगों को समझा दिया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर की तलाश की जा रही है। मामले की जांच कराई जाएगी।
- अविनाश पांडेय, एसपी

जहानाबाद के निसरा बरातबोझ के समीप दुर्धटना के बाद घटना स्थल जानकारी करते डीएम व एसपी । संवाद

जहानाबाद के निसरा बरातबोझ के समीप दुर्धटना के बाद घटना स्थल जानकारी करते डीएम व एसपी । संवाद

जहानाबाद के निसरा बरातबोझ के समीप दुर्धटना के बाद घटना स्थल जानकारी करते डीएम व एसपी । संवाद

जहानाबाद के निसरा बरातबोझ के समीप दुर्धटना के बाद घटना स्थल जानकारी करते डीएम व एसपी । संवाद

जहानाबाद के निसरा बरातबोझ के समीप दुर्धटना के बाद घटना स्थल जानकारी करते डीएम व एसपी । संवाद

जहानाबाद के निसरा बरातबोझ के समीप दुर्धटना के बाद घटना स्थल जानकारी करते डीएम व एसपी । संवाद

जहानाबाद के निसरा बरातबोझ के समीप दुर्धटना के बाद घटना स्थल जानकारी करते डीएम व एसपी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें