क्रय केंद्र पर गन्ना किसानों का हंगामा
घटतौली का आरोप लगाते हुए गन्ना किसानों ने केशोपुर और कनपारा गन्ना क्रय केंद्र पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। किसानों ने घटतौली बंद न होने पर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। केशोपुर गन्ना क्रय केंद्र पर मिले सिमरिया गांव निवासी किसान रघुवीर, कैशोपुर के सुरेंद्र व राकेश ने बताया कि वे अपना गन्ना धर्मकांटा पर तुलवाकर लाए थे। क्रय केंद्रों पर तीन-तीन क्विंटल घटतौली की जा रही थी। कनपारा क्रय केंद्र पर मिले कसगंजा निवासी रामगोपाल, अनिल, सोनू, सुरेंद्र ने क्रय केंद्र पर दो से तीन क्विंटल की घटतौली करने का आरोप लगाया। हंगामा होते देख गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी तौल बंद करके मौके से खिसक गए। दोनों क्रय केंद्रों पर किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में रामगोपाल, अनिल, मुकेश, सुरेंद्र, राकेश, अरुन, कुंदनलाल, रामौतार, दुर्गेेश, रामकिशन, राम कुमार, सुखलाल, जगदीश, ओमप्रकाश, साधू आदि रहे।