फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने चलाया चेकिंग अभियान, 16 वाहनों का चालान, एक सीज

विज्ञापन
शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एआरटीओ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। परिवहन विभाग की ओर से शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने 16 वाहनों का नियमों का उल्लंघन करने में चालान किया। जबकि एक वाहन को सीज कर गजरौला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चेकिंग अभियान को लेकर दिनभर पूरनपुर रोड पर डग्गामार चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर चिह्नित कि गए ब्लैक स्पॉट पर शुक्रवार को एआरटीओ ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक वाहन का ओवरलोडिंग में, दो वाहनों का फिटनेस समाप्त होने, दो वाहनों का टैक्स बकाया होने पर चालान किया गया। जबकि चार टेंपो चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठकर दौड़ रहे थे। चारों का चालान किया गया। बिना मानक की नंबर प्लेट और बिना सीट बेल्ट चार वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे तीन चालकों का चालान किया गया। एक वाहन को सीजकर गजरौला थाने की पुलिस के सुपुर्द किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें