पूरनपुर। इंस्पेक्टर आरपीएफ शहनवाज हुसैन ने जागरूकता अभियान चलाकर रेल पटरी पार करने वाले लोगों को फुट ओवरब्रिज से आवागमन करने की हिदायत दी। छह लोगों को जीआरपी ने हिरासत में भी लिया। हालांकि बाद में उनको छोड़ दिया गया।
नगर में रेलवे पटरी आबादी के बीच में है। दक्षिण में नगर पालिका के 20 तो पांच वार्ड पटरी के पार है। इसके अलावा पटरी के पार देहात क्षेत्र में भी आबादी है। अमान परिवर्तन से पहले फुटओवर ब्रिज न होने के कारण लाइन पार आवागमन के लिए रेलवे ने बाउंड्री निर्माण के समय जगह-जगह रास्ते छोड़े थे।
अमान परिवर्तन के बाद फुटओवर ब्रिज तो बन गया, लेकिन इससे जाने में बीमारों, बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं को काफी असुविधा होती है। ऐसे में लोग पटरी पार करके हैं। आरपीएफ ने करीब दो महीने पहले पटरी पार कर रहे कई लोगों को हिरासत में लिया था। इसके विरोध में लोगों ने हंगामा भी किया था।
इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर आरपीएफ ने अभियान चलाकर पटरी पार कर रहे लोगों को रोककर चेतावनी दी। संवाद