ड्रमण्ड राजकीय इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित रोटरी शरद मेला का फीता काटकर उद्धघाटन करते अध्यक्ष रा
पीलीभीत। रोटरी क्लब द्वारा आयोजित शरद मेले का शुक्रवार की शाम को रोटरी क्लब अध्यक्ष राहुल अग्रवाल एवं संरक्षक परविंदर सिंह सैहमी ने उद्घाटन किया। मेले में खेल तमाशे और खानपान के स्टाल लगाए गए।
रोटरी मेला प्रभारी डॉ. अनिल सक्सेना ने बताया कि मेले में पहली बार अंतरिक्ष की सैर करने के लिए पाले टोरियम का आयोजन किया गया। छोटे बच्चों को अंतरिक्ष जैसे नजारे दिखाए गए। पहले दिन का आकर्षण मंच पर मुंबई से आई डांस पार्टी रही। इसके अलावा कई प्रतियोगिताएं हुईं। नेल आर्ट, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन रोटरी हाउस पर किया गया।
नेल आर्ट में प्रथम पुरस्कार अंकित, द्वितीय पुरस्कार परी और तृतीय पुरस्कार सृष्टि को मिला। शुभारंभ के दौरान सचिन, अंशुल अग्रवाल, सरदार सिंह चावला, राजीव मल्होत्रा, रचित अग्रवाल, कार्तिक भसीम आदि मौजूद रहे। संवाद