पूरनपुर। पीलीभीत की ओर से लखीमपुर जा रही रोडवेज बस रविवार रात करीब 11 बजे असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के पास पुल की रेलिंग से टकरा गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। यात्री और चालक-परिचालक बाल-बाल बच गए। घटना से बस यात्रियों में हड़कंप मच गया। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई। संवाद