फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रोडवेज बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
गांव नांद में रोते बिलखते मृतक के परिजन । संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। बाइक सवार एक युवक गांव नाद की ओर से पड़ोस के गांव भीकमपुर की तरफ जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही गोला डिपो की रोडवेज बस के चालक ने बाइक सवार को पीछे से रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव पिपरा जपती निवासी सोनू (22) करीब दो वर्षों से थाना बिलसंडा के गांव नाद में अपनी ननिहाल में रह रहा था। जहां पर रहकर वह सिलाई का काम करता था। बृहस्पतिवार की दोपहर पड़ोस के गांव भीकमपुर में मोटरसाइकिल से दवाई लेने जा रहा था। इसी दौरान मंदिर के समीप पीछे से आ रही गोला डिपो की रोडवेज बस ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया और चालक भी हिरासत में है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें