जहानाबाद में बारिश के कारण गिरी धान की फसल । संवाद
पीलीभीत। बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा तो इसका असर देहात क्षेत्र में अधिक देखा गया। यहां गांव के कच्चे रास्तों में पानी भर जाने से कीचड़ हो गया। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। खेतों में बारिश के साथ हवा चलने से धान और गन्ने की फसल गिर गई।
न्यूरिया। मोहल्ला मोहम्मद यार खां के बाईपास रोड पर पानी भर जाने से दलदल हो गया। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। बस स्टैंड से जाने वाला रामपुर बौरख मार्ग पर बारिश से गहरे गड्ढों पानी भर गया। इससे खतरा बन गया।
अमरिया। लगातार हो रही बारिश के कारण नेशनल हाईवे से कस्बा अमरिया में जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। पानी का निकास न हो पाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हुई। इसके साथ ही खेतों में पानी भर जाने के कारण धान की फसल भी गिर गई।
जहानाबाद। रात से हो रही बारिश के कारण कस्बा के कुछ हिस्सों में रोड पर पानी भर गया। खेतों में किसानों की धान और गन्ने की फसल गिर गई। बारिश थमने के बाद किसान खेतों पर आए और फसलों को सीधा करने का प्रयास किया।
बरखेड़ा। बरसात से कस्बे में कीचड़ हो गई। लोगों का कीचड़ के कारण निकलना मुश्किल हे गया। कई जगह लोग फिसलते हुए दिखे। नालियों का पानी सड़क पर आ गया। दिन भर सड़कों से गुजरते हुए राहगीर परेशान हुए। वहीं खेतों में कई जगह धान की फसल गिर गई।
जहानाबाद में बारिश के कारण गिरी धान की फसल । संवाद
जहानाबाद में बारिश के कारण गिरी धान की फसल । संवाद