पीलीभीत। पिछले साल हुए इन्वेस्टर्स समिट में 162 निवेशकों ने अपने प्रस्ताव दिए थे। अब यह संख्या बढकर 253 हो गई है। इसमें अभी तक 22 करोड़ रुपये का चीनी मिल और पांच करोड़ का बैटरी प्लांट धरातल पर आ गया है। 19 फरवरी को होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में करीब 1200 करोड़ के प्राजेक्ट धरातल पर आने की बात कही जा रही है। वहीं 1000 करोड़ के निवेश पाइप लाइन में हैं।
19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें पिछले साल आए निवेशकों के सापेक्ष धरातल पर आने वाले प्रोजेक्टों को देखा जाएगा। इसकी तैयारी करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कवायद तेज कर दी है। पिछले साल आए निवेशकों से संपर्क किया जा रहा है। इसमें कुछ से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसमें तीन हजार करोड़ के दिल्ली की फर्म एपीआई का आया था। इनका गैर जिला में काम चल रहा है। निवेश की ओर से जिले में जमीन को भी देखा गया है। दूसरे जिले में काम पूरा होने के बाद यहां पर काम को शुुरु कर दिया जाएगा। इसके अलावा अभी तक जिले में 22 करोड़ रुपये का चीनी मिल का काम पूरा हो चुका है। यह पूरनपुर क्षेत्र में बन रही है। इसके साथ ही ललौरीखेड़ा में पांच करोड़ रुपये से बैटरी का प्लांट धरातल पर आ चुका है। यहां पर सोलर प्लांट का भी काम तेजी के साथ चल रहा है।
डिप्टी कमिश्नर इंडस्टरीज आत्मदेव शर्मा ने बताया 19 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम में जिले में 1200 करोड़ के निवेश धरातल पर आ जाएंगे। इसके साथ ही 1000 करोड के पाइप लाइन में है। इनकी प्रक्रिया चल रही है। कुछ निवेशकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।