फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौगवा ओवरब्रिज की सर्विस रोड कागजों में दुरुस्त...सड़क पर गड्ढे

विज्ञापन
जर्जर हालत में रामलीला रोड से निकला हो रहा दूभर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का दावा है कि उन्होंने लगभग अपने हिस्से की सारी सड़कें गड्ढा मुक्त कर दी। सभी पर पैचवर्क करा दिया गया। 30 नवंबर को शासन की तरफ से दी गई अंतिम समय सीमा भी खत्म हो जाएगी। हाल यह है कि शहर में प्रवेश करने के लिए नौगवा ओवरब्रिज की सर्विस रोड और रामलीला वाली दो मुख्य सड़के हैं। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि 1.90 किलोमीटर की सर्विस रोड पर पैचवर्क का काम पूरा हो चुका है, जबकि गड्ढे यहां साफ देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर से गुजर रहे टनकपुर हाईवे पर एनएचएआई की ओर से नौगवा रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर ओवरब्रिज का निर्माण चार साल पहले किया गया था। ओवरब्रिज के नीचे की दोनों तरफ की सर्विस रोड पीडब्ल्यूडी के अधीन हैं। शहर के मुख्य बाजार जाने के लिए राहगीर इसी सर्विस रोड से होकर गुजरते हैं। पैचवर्क के बाद भी यह सड़क जर्जर हालत में है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि गड्ढे पाट दिए गए लेकिन हकीकत यह है कि सड़क ऊबड़-खाबड़ बनी हुई है। कुछ जगहों पर गड्ढे पाट दिए गए तो कहीं पर छोड़ दिए गए हैं। अभिलेखों में 1.90 किलोमीटर सड़क पर पैचवर्क का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद भी यहां गड्ढे दिख रहे हैं इस पर अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं। सड़क के किनारे भी टूटे हुए हैं।
000
फोटो- 32
अंडरपास की 100 मीटर सड़क के गड्ढे भरना ही भूल गए
नौगवा रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण कराया गया था। 100 मीटर लंबे अंडरपास की सड़क काफी समय से खस्ताहाल है। पीडब्ल्यूडी ने अंडरपास के दोनों तरफ सड़क के गड्ढे पाटे लेकिन अंडरपास को छोड़ दिया। हाल यह है कि यहां सड़क उधड़ी पड़ी है, कई गड्ढे हैं। वाहनों के गुजरने से उठते धूल के गुबार से राहगीर परेशान हो जाते हैं। अंडरपास से दिनभर में दो हजार से अधिक लोगों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सड़कों को गड्ढामुक्त करने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अगर कहीं गड्ढे भरने में लापरवाही की गई है तो उसकी जांच कराकर दोबारा काम कराया जाएगा।
- उदित नारायण, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें