फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन करोड़ से खस्ताहाल सड़कों की कराई जाएगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले की खस्ताहाल सड़कों के लिए शासन से 3.50 करोड़ का बजट मिल गया है। मरम्मत का कार्य इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगा। माधोटांडा वाली सड़क का पैचवर्क कार्य शुरू भी करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले की सड़कें एक साल से खस्ताहाल है। बारिश के बाद इनकी स्थिति और खराब हो गई। माधोटांडा रोड, अमरिया का लिंक रोड, पूरनपुर से जुड़े लिंक रोड गड्ढ़ों में तब्दील हो चुके हैं। शहर से सटे इलाके की सड़कें भी बदहाल हैं। शहर से सटे बरहा गांव में सड़क का कुछ हिस्सा अधूरा पड़ा है। मंगलवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद द्वारा की गई विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में जिले की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा था। जिले के कई नेताओं ने भी उनके सामने सड़कों की स्थिति बयां की थी।
जितिन ने आश्वासन दिया था कि बजट जारी कराकर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराए जाएंगे। उसका असर भी दिखा। सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 3.50 करोड़ का बजट अवमुक्त हो गया। इसमें डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि प्रांतीय खंड व निर्माण खंड एक को अवमुक्त की गई है। सड़कों पर काम कराने के लिए विशेष निगरानी भी रखी जाएगी ताकि गुणवत्तापरक कार्य हों। चीफ इंजीनियर बरेली एमएम निसार ने बताया कि पूरी कार्ययोजना बना कर निगरानी के साथ सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। बताया कि माधोटांडा रोड पर काम शुरू करा दिया गया है। पीडब्ल्यूडी ने 80 सड़कों का एस्टीमेट बना कर शासन को भेजा था। बारिश के बाद दोबारा सर्वे किया गया और रिपोर्ट फिर भेजी गई। अब बजट मिलने के बाद कार्य तेजी से हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ का बजट प्रांतीय खंड व निर्माण खंड एक को मिला है। कार्य शुरू करा दिए गए हैं।
- उदय नारायण, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें