फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सपा अल्पसंख्यक सभा के महासचिव बने रिजवान बरकाती

Tue, 15 Aug 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सपा अल्पसंख्यक सभा के नवनियुक्त महासचिव रिजवान बरकाती।
विज्ञापन
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति के बाद सोमवार को समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी ने अल्पसंख्यक सभा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर दिया। इसमें पूरनपुर के रिजवान बरकाती को महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन

पूरनपुर के गांव मुझाखुर्द के रहने वाले रिजवान बरकाती ने बताया कि वह 2012 से 2014 तक प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। वह 2014 से 2017 तक प्रदेश सचिव रहे। 2022 में वह अल्पसंख्यक सभा में प्रदेश प्रवक्ता थे। बरकाती ने कहा कि नई टीम मिलकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इस बार सपा और मजबूती से साथ उभरेगी। बरकाती के अलावा लखनऊ, मथुरा, उन्नाव व कुशीनगर के सपा नेताओं को भी महासचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें