जांच में धान मानक के अनुरूप नहीं पाया गया।
गांव फिरसहा चुर्राह निवासी मंजीत सिंह, प्रेम सिंह, दरबार सिंह, कुलवंत सिंह, कुंदन सिंह, आत्मा सिंह और जसविंदर सिंह का धान पिछले लगभग एक पखवाड़े से मंडी परिसर में पड़ा हुआ है। मंडी परिसर में स्थित विपणन विभाग और एफसीआई के धान क्रय केंद्रों के प्रभारियों उपेंद्र गंगवार और वैभव शर्मा ने यह कहकर उनका धान मानक के अनुरूप न होने की बात कहते हुए तौलने से मना कर दिया था। इस पर इन किसानों ने बरेली के आरएफसी राममूर्ति पांडेय को सामूहिक शिकायती पत्र भेजकर केंद्र प्रभारियों पर जान बूझकर धान न तौलने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। आरोप की जांच करने आरएफसी शुक्रवार को मंडी परिसर पहुंचे। उन्होंने किसानों का पड़ा हुआ धान चेक किया। आरएफसी ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ कि किसानों का धान मानक के अनुरूप नहीं है। आरएफसी ने किसानों को अपना धान उठाकर ले जाने का सुझाव दिया है।