पीलीभीत। तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन डीएम प्रवीण कुमार ने .32 बोर से निशाना लगाकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही खुली स्पर्धा, सीनियर सिटीजन, स्टेट और नेशनल खिलाड़ी वर्ग, महिलाएं, बालक-बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
शूटिंग प्रतियोगिता में 41 लोगों द्वारा प्रतिभाग कर निशाना लगाया। इससे पहले उन्होंने 500 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराया। प्रतियोगिता में जहांगीर अहमद, आदेश कुमार दीक्षित, रियाज अहमद, शिवानी, सोलंकी अग्रवाल, पंकज कटियार, विमल कुमार आदि के द्वारा निशाना लगाकर शानदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर के तमाम व्यापारी व बच्चों ने भाग लिया। संवाद