न्यूरिया। कार की चपेट में आकर ईरिक्शा चालक और उसमें बैठी महिला सवार जख्मी हो गए। सूचना देने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची, जिस पर राहगीर घायलों को सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सक ने ईरिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया।
थाना न्यूरिया के भरतपुर कॉलोनी में रहने वाले गौरंग विश्वास पुत्र शिशु विश्वास (55) न्यूरिया से मझोला के बीच ईरिक्शा चलाते थे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे अपने घर से ईरिक्शा लेकर निकले। दोपहर करीब 1:30 बजे वह न्यूरिया से मझोला सवारी लेकर जा रहे थे।
ईरिक्शा में मझोला कस्बे के मोहल्ला जोशी कॉलोनी निवासी जोकसाह देवी पत्नी कृष्णा मांझी सवार थीं। रिक्शा जैसे ही न्यूरिया से कुछ दूर गुरुद्वारे के निकट पहुंचा। पीलीभीत की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शे में पीछे से टक्कर मार दी। कार काफी दूर तक ई-रिक्शे को घसीटती ले गई। इसके बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
कार की टक्कर से चालक और सवारी दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने सरकारी एंबुलेंस के लिए फोन किया लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जिसके बाद राहगीरों ने ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने चालक गौरंग विश्वास को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
00
सरिया भरी ट्राॅली पलटी, वृद्ध की मौत
मझोला। सरिया लेकर गांव जा रही ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना न्यूरिया कस्बे के नई बस्ती निवासी नत्थूलाल (65) शनिवार को ट्रैक्टर-ट्राॅली से मझोला से सरिया लेकर घर आ रहे थे। ट्रैक्टर उनका नाती रिंकू पुत्र शेरसिंह चला रहा था। मझोला कस्बे के एक पैलेस के समीप वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्राॅली में लदी सरिया खिसक कर एक तरफ हो गई। संतुलन बिगड़ने से ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में नत्थूलाल की मौके पर ही मौत हो गई। नाती के अलावा ट्रैक्टर पर सवार गांव न्यूरिया बरी निवासी लालाराम व भगवत सरन घायल हो गए। घायलों को न्यूरिया सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
टनकपुर हाईवे पर गुरूद्धारा के निकट दुर्धटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन । संवाद
टनकपुर हाईवे पर गुरूद्धारा के निकट दुर्धटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन । संवाद