पूरनपुर। सड़क हादसे में घायल हुए राइसमिलर की उपचार के दौरान बरेली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई है। हादसे में उनकी पत्नी की भी जान जा चुकी है। कोतवाली पूरनपुर क्षे़त्र के ग्राम चांट फिरोजपुर निवासी तनुज अग्रवाल (40) अपनी पत्नी प्रियंका अग्रवाल और पांच साल के पुत्र के साथ पांच जुलाई की रात में कार से पीलीभीत से पूरनपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह लोग थाना गजरौला क्षेत्र में ढाबे के समीप पहुंचे। तभी कार को कैंटर ने टक्कर मार दी थी। इससे प्रियंका की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल तनुज का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान शनिवार शाम को तनुज ने भी बरेली के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दंपती की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद