फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनहर और लिटिल एंजिल्स ने टॉप टेन सूची पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सीबीएसई 10वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया। दोपहर में करीब साढे़ 12 बजे परीक्षा परिणाम आया। बेनहर कॉलेज के अक्षत गुप्ता और दुष्यंत गंगवार ने 600 में 597 अंक हासिलकर 99.5 प्रतिशत से जिले में संयुक्त रूप से टॉप किया गया। टॉप टेन सूची में बेनहर और लिटिल एंजिल्स स्कूल के बच्चों ने कब्जा किया है। जनपद में 10वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के 22 स्कूलों के 1980 बच्चों का मंगलवार को परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इनमें बेनहर के 309, सेंट एलासियस के 189, लिटिल एजिल्स के 128, कैम स्कालर्स स्कूल के 57, केंद्रीय विद्यालय 43, स्प्रिंगडेल कॉलेज के 116, ज्ञान इंटरनेशनल 122, ईश्वर एकेडमी भोपतपुर 72, आरएसआरडी पूरनपुर 97 जीएनजी एकेडमी 29, भसीन इंटरनेशनल आठ, रीके पब्लिक स्कूल 31, केडी इंटरनेशनल 39, अकाल एकेडमी 126, स्वामी एजुकेशनल 116, सेंट जोसेफ 110, अकाल एकेडमी कजरी 118, लकी चिल्ड्रन 38, शफी पब्लिक स्कूल 40, मदर्स पब्लिक स्कूल 25, जवाहर नवोदय विद्यालय 79 बच्चे 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा परिणाम आने के बाद सभी पास हो गए। रिजल्ट को लेकर सुबह से ही जनपदों के सभी सीबीएसई के स्कूल में बच्चों में परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही उत्साह बना हुआ था। दोपहर बाद रिजल्ट आने के बाद बच्चों का स्कूल में पहुंचना शुरू हो गया था। बेहतर परीक्षा परिणाम देख बच्चे खुशी से झूम उठे। कॉलेज के शिक्षकों ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं थी। बेनहर कॉलेज में छात्रों का और लिटिल एंजिल्स स्कूल में छात्रों ने टॉप किया। सेंट एलासियस में बच्चों को फादर ने मिठाई खिलाकर अच्छे परीक्षा परिणाम को लेकर बधाई दी। पूरे दिन स्कूलों में खुशी का माहौल बना रहा। कॉलेज में शिक्षकों ने रिजल्ट देखा तो बच्चे खुद ही वेबसाइट पर रिजल्ट खोजते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें