फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तीन बच्चों की मौत के बाद जागे जिम्मेदार, गड्ढा पाटने के दिए निर्देश

Sat, 08 Jul 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के गांव कैंचूटांडा में ईंट भट्ठे के गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मौत के बाद अब जिम्मेदारोंं को गड्ढे पटवाने की सुध आई है। खनन अधिकारी ने गड्ढों से आमजन सुरक्षा के लिए भट्ठा यूनियन के अध्यक्ष को पत्र जारी कर सभी स्थानों पर गड्ढों को पटवाने के निर्देश दिए हैं। बारिश थमने बाद जिले के ईंट भट्ठों का निरीक्षण करने की प्रशासन ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

गांव कैंचूटांडा में नेहा बिक्र फील्ड के मिट्टी का खनन करने से हुए गड्ढे में डूबकर तीन बच्चों की मंगलवार को मौत हो गई थी। इसके बाद प्रशासन मौत के गड्ढे को लेकर सक्रिय हुआ। भट्ठे के अज्ञात संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रशासन ने खनन और गड्ढे को लेकर जांच शुरू कराई। बृहस्पतिवार को खनन अधिकारी अशोक कुमार और तहसीलदार अमरिया ने भट्ठे पर जाकर जांच की थी। जांच के बाद रिपोर्ट भी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप दी थी।
इस घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए खनन विभाग अब चौकन्ना दिखाई दे रहा है। भट्ठा यूनियन के अध्यक्ष को इस बाबत पत्र भेजा गया है। इसमें कहा गया है कि सभी संचालकों को सूचना देकर भट्ठों पर बने गड्ढों को पटवाया जाए। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी। बारिश थमने के बाद टीम पूरे जिले में जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन

00
भट्ठा यूनियन के अध्यक्ष को पत्र जारी किया गया है। इसमें खोदे गए गड्ढोें को पटवाने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश थमने के बाद वह खुद भट्ठों पर जाकर जांच करेंगे। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। - अशोक कुमार, खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें