फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 10 साल की बच्ची पर हमले की पांच दिन बाद लिखी रिपोर्ट

Sun, 06 Aug 2023 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर में घुसकर 10 साल की बालिका पर बांके से प्रहार करने के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद आरोपी दंपती और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना 30 जुलाई को गांव खमरिया पट्टी में दोपहर १२ बजे की है। गांव निवासी रेनू देवी ने बताया कि वह और उसका पति दिव्यांग है। उसकी 10 साल की पुत्री घर के पास खेल रही थी। बच्चों में विवाद हो गया। इस पर गांव निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र राजीव के साथ एकराय होकर लाठी, डंडा और बांका लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी पुत्री से गाली-गलौज कर बांका प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। घटना के दिन ही पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल भी कराया। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में हुई शिकायत पर दंपती और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें