फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य की सदस्यता समाप्त करने को भेजी रिपोर्ट

Thu, 16 Mar 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 फर्जी जाति प्रमाणपत्र के माध्यम से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते मंजीत सिंह की सदस्यता भी खतरे में पड़ती नजर आ रही है। फर्जी प्रमाणपत्र मामले में उन पर पहले ही एफआईआर हो चुकी है अब उनकी सदस्यता समाप्त कराने को डीएम ने चुनाव आयोग एवं पंचायत निदेशालय को रिपोर्ट भेजी है। पूरनपुर विकास खंड के हजारा क्षेत्र से रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसमें उन्होंने पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र लगाया था। चुनाव जीतने के बाद पूरनपुर निवासी वसीम वेग ने प्रमाणपत्र फर्जी होने आरोप लगाते हुए डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने मामले की जांच एसडीएम पूरनपुर को सौंपी थी। जांच रिपोर्ट में प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। इस पर डीएम के आदेश पर पूरनपुर तहसीलदार की ओर से जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ दो माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी बीच चुनाव की व्यस्तता के चलते आगे की कार्रवाई रूक गई। अब चुनाव समाप्त होने पर प्रशासन इस मामले में पुन: सक्रिय हुआ है। फर्जी प्रमाणपत्र के सहारे जिला पंचायत सदस्य कर चुनाव जीते मंजीत सिंह की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। इसके लिए डीएम ने चुनाव आयोग एवं पंचायत निदेशालय को रिपोर्ट भेजी है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि जाति प्रमाणपत्र फर्जी होने पर मुकदमा पहले ही दर्ज कराया जा चुका है। अब सदस्यता समाप्त कराने को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें