जहानाबाद। शाही मार्ग पर डंपर की टक्कर से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गहलुइया निवासी अमन कुमार ने जहानाबाद पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ अक्तूबर को शाही मार्ग पर तेज गति और लापरवाही से डंपर चला रहे चालक ने उनके भाई शिवम को टक्कर मार दी थी। हादसे में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। संवाद