पूरनपुर। कार की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती की मौत के मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना 29 सितंबर को दिन में साढ़े तीन बजे की है। गांव कढेरचौरा निवासी मुकुट बिहारी अपनी पत्नी सावित्री देवी के साथ गांव रंपुरा से रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे। असम हाईवे पर चीनी मिल के समीप पूरनपुर की ओर से अनियंत्रित गति से जा रही कार के चालक ने मुकुट बिहारी की बाइक को पीछे से चपेट में ले लिया।
हादसे में सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किए गए मुकुट बिहारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया था। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मुकुट बिहारी के पुत्र रामलड़ैते की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद