फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कोटेदार को गोली मारने के मामले में महिला समेत चार पर रिपोर्ट

Thu, 29 Jun 2023 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने गांव जसोली में देररात कोटेदार बाबूराम को गोली मारकर घायल करने के मामले की बुधवार को एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि राशन कार्ड निरस्त होने की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन


गांव जसोली निवासी ओमप्रकाश कश्यप ने बताया कि उनके पिता बाबूराम कोटेदार हैं। गांव के ही सर्वेश कुमार का राशनकार्ड पिछले दिनों आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने निरस्त कर दिया था। सर्वेश को शक था कि उनका राशनकार्ड कोटेदार बाबूराम ने निरस्त कराया है। इसी वजह से सर्वेश कोटेदार से रंजिश मानने लगा।
मंगलवार को देररात बाबूराम अपने दरवाजे पर चारपाई पर लेटे हुए थे। उसी समय चार लोगों ने वहां पहुंचकर बाबूराम से गाली गलौज की। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। जो बाबूराम के पैर में लगी। गोली की आवाज सुनकर घर और आसपास के लोग मौके पर आ गए। तभी हमलावर गलियों में होते हुए भाग गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने मंगलवार को ही कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दे दी थी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि बुधवार को जान लेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही सर्वेश कुमार, उनकी पत्नी मंजू देवी, रामकुमार और राजेश कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें