बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम बाइक की डिकी का लॉक तोड़कर 1.46 लाख रुपये चोरी करने के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को दूसरे दिन दर्ज कर ली।
नगर के पुनीत फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के प्रबंधक गंगाप्रकाश ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को पेट्रोल पंप का 1.46 लाख रुपये का कैश पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने गए थे। कनेक्टिविटी न होने के कारण रुपये जमा नहीं हो सके। उन्होंने रुपये का बैग बाइक की डिकी में रख लिया और रास्ते में नई सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने लगे। इसी बीच किसी ने लॉक तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर लिया। गंगा प्रकाश ने बृहस्पतिवार को ही मामले की तहरीर दे दी थी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि गंगा प्रकाश की तहरीर पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद