फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: डीएम को भेजी अलंकार योजना में चयनित स्कूलों के सर्वेक्षण की रिपोर्ट

Thu, 22 Jun 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुुर। उपजिलाधिकारी ने अलंकार योजना के तहत चयनित विद्यालयोंं के सर्वेक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेज दी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अलंकार योजना के तहत तहसील क्षेत्र के 10 राजकीय विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन

चयनित विद्यालयों में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनंका, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुहिचा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिलसंडा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ईंटगांव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इलाबांस सिमरा, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज मरौरी खास, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरखेड़ा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमडार और राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज रामनगर शामिल हैं।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एके चाकी ने अपनी टीम के साथ पिछले दिनों इन सभी चयनित विद्यालयों के भवनों का सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण में यह देखा गया कि किस विद्यालय में कितने कक्ष हैं और उनकी स्थिति क्या है। यह भी देखा गया कि विद्यालयों के भवनों के विस्तारीकरण में क्या-क्या कमियां हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की टीम ने सर्वेक्षण रिपोर्ट एक सप्ताह पूर्व उपजिलाधिकारी कार्यालय में जमा कर दी थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने राजस्व टीम से इन सभी विद्यालयों का क्रॉस सर्वेक्षण कराया। सर्वेक्षण में वही स्थिति मिली जो लोक निर्माण विभाग ने दर्शाई थी। एसडीएम ने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय भेज दी है। डीएम के माध्यम से रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन इन विद्यालयों को बजट उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें