बिलसंडा। थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव पहाड़गंज निवासी वाहिद खां ने बताया कि 30 जून की शाम तीन बजे गांव के ही शमीम खां अपने अन्य साथियों के साथ बंका, तलवार, तमंचा, लाठी-डंडा और रॉड लेकर घर में घुस आए। इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर गांव वाले आए तो हमलावर धमकी देकर चले गए। इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर आरोपी शमीम खां, जीशान खां, कमरुद्दीन, अरशद, फकीरा उर्फ फकीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद