फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला की मौत पर पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घायल महिला की मौत के मामले में मृतका के भाई ने उसके पति पर मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने थाना माधोटांडा के गांव गुरदहा निवासी महिला के पति प्रभजोत सिंह उर्फ हरनाम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गजरौला थाना के गांव सहराई निवासी महावीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन मनप्रीत कौर की शादी 15 साल पहले पूरनपुर नगर की पंकज कॉलोनी निवासी कमलजीत सिंह के साथ हुई थी। दो साल बाद मनप्रीत ने कमलजीत से तलाक लेकर माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव गुरदहा निवासी प्रभजोत सिंह से शादी कर ली।
दोनों मोहल्ला कायस्थान में किराये के घर में रहने लगे। आरोप है कि प्रभजोत सिंह आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। 19 जनवरी की रात को मनप्रीत छत से गिरकर घायल हो गई। प्रभजोत उसे उठाकर गांव ले गया। सूचना पर पहुंचने से पहले उसकी बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन

माधोटांडा पुलिस ने सूचना पर उसकी बहन के शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोप है कि उसकी बहन को आत्महत्या के लिए मारपीट कर उकसाया गया। कोतवाली पुलिस ने महावीर सिंह की ओर से प्रभजोत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें