पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव अलकथान निवासी सविता शर्मा ने ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सविता की शादी थाना दियोरिया क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी नीरज शर्मा से वर्ष 2019 में हुई थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। मांग पूरी न होते देख अगस्त 2021 में पति नीरज, सास ईश्वरवती, ससुर श्रीकृष्ण, ननद रजनी व नीतू ने उन्हें पीटकर घर से निकाल दिया। तब से सविता अपने मायके में रह रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद