पीलीभीत। एक घर में घुसकर विवाहिता को धारदार हथियार से घायल करने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नौ माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। शहर के मोहल्ला जोशीटोला की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया था।
जोशीटोला की जयंती देवी पत्नी हरिओम ने बताया कि आठ नवंबर, 2022 को दिन में 11 बजे घर में काम कर रही थी, तभी पड़ोसी संजीव कुमार धारदार हथियार लेकर घर में घुस आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। महिला के तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इस पर उसने न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने संजीव कुमार व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद