फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में संलिप्तता मिली तो कर्मचारी पर होगी रिपोर्ट

Wed, 14 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने के  लिए सोमवार की शाम कोतवाली में एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। एसडीओ सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बिजली चोरी पकड़ने के लिए पुलिस के साथ मिलकर रात में चेकिंग कराई जाएगी। दूसरी बार बिजली चोरी पकड़े जाने पर उपभोक्ता के खिलाफ कार्रवाई होगी। मीटर रीडिंग छूटी मिलने पर उपभोक्ता के साथ मीटर रीडर, बिलिंग एजेंसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। एसडीओ ने बताया कि लाइन हानियां रोकने के प्रयास होंगे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पचास प्रतिशत लाइन हानियां हो रही हैं। बीस प्रतिशत से कम लाइन हानियां होने पर क्षेत्र को 24 घंटा बिजली सप्लाई देने का आश्वासन दिया है। बैठक में जनप्रतिनिधियोें से बिजली चोरी को रुकवाने मेें सहयोग मांगा। बैठक में सीओ ब्रजवीर सिंह, इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह, जेई महेंद्र कुमार, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, व्यापारी नेता हाजी लाडले, नजमुल हसन खां आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें