बीसलपुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की रिपोर्ट लगभग दो माह बाद दर्ज की है। मामला नौकरी लगवाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये ठगने का है।
कोतवाली के गांव नवदिया सितारगंज निवासी नरेश ने बताया कि कुछ लोगों ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर करीब दो माह पूर्व उससे आठ लाख रुपये हड़प लिए थे। नौकरी न लगने पर उसने रुपये वापस मांगे तो इन लोगों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर नरेश ने कोर्ट में वाद दायर किया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी, गालीगलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और अमानत में खयानत के आरोप में कस्बा क्योलड़िया निवासी लोकेश और गांव नवादा निवासी केशव व वीरेंद्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद