बरखेड़ा। महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना तीन सितंबर की है। आरोप है कि गांव के ही सुमित कुमार ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। सीओ बीसलपुर राहुल पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू करने के निर्देश दिए थे। संवाद