पूरनपुर। घर में घुसकर दंपती की पिटाई और गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना 21 जुलाई शाम सात बजे की है। गांव आनंदपुर उर्फ भगवंतापुर निवासी रामू ने बताया कि उसका पड़ोसी अवधेश, नंदराम, बरखा उसके घर में घुस आए। बंधक बनाकर पिटाई की। पिटाई से गर्भवती पत्नी ईश्वरवती की हालत खराब हो गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में पत्नी के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रामू की ओर से गांव के अवधेश, नंदराम और बरखा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद