फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Wed, 06 Sep 2023 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष की ओर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। हालांकि अवैध निर्माण को शह देने वाले लेखपाल के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जबकि विधायक स्वामी प्रवक्तानंद समेत कई हिंदू संगठन इस मामले में आला अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले पहले भी कई बार इस झगड़ा हो चुका है। इसके बाद भी जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अवैध निर्माण का कस्बे के लोगों ने भी विरोध किया था। मगर रसूख के चलते एक पक्ष तालाब की जमीन पर कई वर्षों से काबिज है।
सोमवार को जब दूसरे पक्ष ने वहां निर्माण करना शुरू किया तो दोनों पक्ष भिड़ गए। इसमें साहना बेगम पत्नी इस्माइल को गंभीर चोटें आईं। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के मोहम्मद अहमद, मोहम्मद यामीन, असलम और नदीम के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें